झोलाछाप डॉक्टरों को फोन में दे रहे जानकारी, जांच के नाम हो रही खानापूर्ति

मध्य प्रदेश शासन डॉ मोहन सरकार के आदेश में पानी फेरने का काम कर रहे है उमरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । उमरिया जिले में सब काम सेटिंग से चलता है अगर आप की सेटिंग साहब से और बाबू से है तो सब काम आप का घर बैठे हो जायेगा और चाहे इसमें सरकार के आदेश हो या जिले के कलेक्टर का आदेश क्यों न हो भले आदेश के विपरीत क्यों न जाना पड़े चले जायेगा यही हाल स्वास्थ्य विभाग करकेली के अधिकारी जो की उमरिया में बैठ के झोलाछाप डॉक्टरों से मिले हुए है पूरी जानकारी वो अपने फोन के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों को दे रहे है जिसको कार्यवाही का जिम्मा मध्य प्रदेश सरकार ने दी है वही अगर कार्यवाही के पहले जानकारी देने लगे और जिसके ऊपर कार्यवाही करना है उसका सहयोग करने लगे तो कार्यवाही कैसे होगी साहब ? क्योंकि जिले के मुखिया जिला कलेक्टर हर जगह जा के खुद तो कार्यवाही नही कर सकते है क्यों की पूरे जिले की जिम्मेदारी उनकी है वो तो आदेश ही कर सकते है लेकिन जिम्मेदार ही अगर कार्यवाही करने से पहले जानकारी दे तो क्या हाल होगा जिले का ये तो समझ से पड़े है ? फर्जी क्लीनिक एव झोलाछाप डॉक्टरों को एक_ एक पल की जानकारी फोन से दी जा रही है पहले भी जिला के मुखिया जिला कलेक्टर ने तमाम झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी क्लीनिक बंद करने और कार्रवाई करने के आदेश दिए थे लेकिन यही अधिकारी उनके नाक के नीचे कार्यवाही की जानकारी दे रहे थे और कार्यवाही न हो उसका जुगाड खुद बता रहे थे इन झोलाछाप डॉक्टरों को। उमरिया से फोन आता है बंगाली डॉक्टर को फोन में बोले है की भीड़ मत लगाना दुकान मत खोलना घर के पीछे से इलाज करते रहो, कार्यवाही के पहले कोई आएगा तो मैं जानकारी दूंगा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की कॉल डिटेल निकल जाए तो सब पता चल जायेगा दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा! कितने झोलाछाप डॉक्टर इनके संपर्क में है ऐसे में कैसे होगी कोई कार्यवाही और फर्जी दुकान बंद साहब, जिले के मुखिया जिला कलेक्टर लगातार ऐसी फर्जी क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान बंद करने और कार्यवाही के आदेश दिए लेकिन हुआ क्या ! और आज तक करकेली ब्लाक में कितने झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान बंद हुई बताने की जरूरत नहीं है सब कुछ सामने है! झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान और घरों में फर्जी क्लीनिक धडल्ले से चल रही है और कार्यवाही के पहले पूरी जानकारी दी जा रही है।



