धार्मिकमध्य प्रदेश
अतिशय क्षेत्र बीना बारह मे त्रिदिवसीय विशाल वार्षिक मेले का भव्य आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रसिध्द जैन तीर्थ स्थान अतिशय क्षेत्र बीना बारह मे प्रति वर्षानुसार लगने वाला जैन धर्माम्लम्बियो का त्रिदिवसीय वार्षिक मेला इस बार 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
मेले का शुभारंभ 30 दिसंबर सोमवार को दोपहर दो बजे ध्वजारोहण व घट यात्रा से होगा त्रिदिवसीय इस विशाल मेले को सफल बनाने हेतु क्षेत्र कमेटी शांतिधाम अतिशय क्षेत्र बीना बारह ने सभी धर्म प्रेमीजनो से बडी संख्या मे पधारने का अनुरोध किया है । अध्यक्ष अलकेश जैन ने बताया है कि सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से सम्पन्न होगे लोगो के मनोरंजन हेतु कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है जिसमे प्रख्यात कवित्रि अनामिका अम्बर की शानदार प्रस्तुति होगी।



