मध्य प्रदेश
दो आपस में भिड़ी बाईको में एक की मौत, दो घायलों का इलाज जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमालिया चौकी के समीप मनका और इमलिया मार्ग के बीच रोड पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों को इलाज के लिए मंगलवार शाम निजी वाहन से दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिसमें ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट व डॉ वीरेंद्र सिंह ने चेकअप उपरांत बाइक सवार एक युवक को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं दो लोगों का इलाज जारी है.मृतक फिलहाल अज्ञात है और घायलों में छोटू चक्रवर्ती पिता कैलाश चक्रवर्ती उम्र 18 वर्ष निवासी मनका व गोविंद पिता रमेश चक्रवर्ती उम्र 24 वर्ष निवासी मनका का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है.बता दे कि मौके पर इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ व आरक्षक दीपक कुमार ने घायलों को भर्ती कराने में सहयोग किया।



