मध्य प्रदेश
श्रीमति यशोदा देवी चौरसिया का निधन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लोकतंत्र सेनानी स्व. हरभजन चौरसिया की धर्मपत्नि श्रीमति यशोदा देवी चौरसिया का 88 वर्ष की आयु में आज दोपहर निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थीं और जबलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थीं। वे सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद चौरसिया की पूज्यनीय माता जी थी । एवं शुशांक चौरसिया, सोमू चौरसिया, डा. इंद्रकुमार चौरसिया की दादी थी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया व संदीप चौरसिया की बड़ी मम्मी थी । अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे पारिवारिक मुक्तिधाम में किया जाएगा ।



