मध्य प्रदेश

बिहारी जी के मंदिर में लखन महाराज के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

मंदिरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया वही जगह भजनों का कार्यक्रम हुआ गांधी चौक
रिपोर्टर : रवि चौरसिया
गंजबासौदा । सोमवार को नगर के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पंडापुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर गणेशपुरा में आचार्य केशव दुबे के मंदिर सोनी समाज के मंदिर नामदेव समाज के मंदिर बूढापूरा स्थित देवी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर पूजन अर्चन की गई, जगह जगह-मंदिरों में भजन मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजनो की प्रस्तुति दी गई साथ ही भगवान के जन्म उपरांत बधाई गाई।
इस मौके पर मंदिरों में माखन मिश्री लुटाई गई नगर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया भजनों की रंगारंग प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। मंदिरों को फूल महिलाओं से सजाया गया शिखरो पर लाइट डेकोरेशन किया गया, मंदिरों में तोरण द्वार बनाए गए ऐसा प्रतीत हो रहा था नगर वृंदावन हो जगह-जगह मटकी प्रतियोगिता रखी गई।

Related Articles

Back to top button