ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया
सिलवानी । उचेरा जमुनिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राएं राधा कृष्ण के रूप में भगवान श्री कृष्ण के भजनों का नृत्य एवं बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी एवं 15 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी गई जिसमे स्कूल के छात्रों ने गोविंदा बनकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के छात्राओं द्वारा मटकी फोड़ गोविंद बनाकर मटकी फोड़ी गई एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन का चित्रण किया गया एवं भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी।
विद्यालय के संचालक पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस एवं भगवान श्री कृष्ण के मथुरा एवं वृंदावन के बारे में उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। गोकुल एवं बृजवासियों को भगवान श्री कृष्ण ने दानव दैत्य और राक्षसों से कैसे बचाया इसके बारे में बच्चों को जानकारी दी, कैसे रक्षासनी पूतना का वध किया कैसे कंस का वध किया और अंत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अपने माता-पिता को देवकी मैया जी एवं पिता वसुदेव जी को कंस के कारागार से बाहर निकाल कर मुक्त कराया एवं गोकुल बरसाने के बारे में जानकारी दी और बताया कि बच्चों को केवल कृष्ण के कपड़े पहनकर मुरली बजाना नहीं है समय आने पर भगवान श्री कृष्ण के जैसे मुसीबत में सुदर्शन चक्र भी उठाना पड़ता है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा विद्यालय के संचालक पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा सहित सभी स्टाफ मोहित लोधी, हनुमत कुशवाहा, पीयूष नाथ, मृत्युंजय नाथ, कल्याणी राय, सरिता पोर्ते, मुस्कान लोधी, प्राची खरे, अनुपम श्रीवास्तव, निकिता राय, नसरीन बी रितिका पटेल, ओममणि लोधी, दीपाली गौर सहित, पालक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



