देवी भक्तों का जत्था देवीधाम मैहर रवाना, 20 सालों से देवी दर्शन पूजन करने की आस्था लिए श्रद्धालु मैहर लगातार जा रहे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। मन में देवी दर्शन की आस लिए घर, कारोबार में सुख समृद्धि वैभव बना रहे की कामना को लेकर हर साल की तरह इस साल भी देवी भक्तों का जत्था मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव सागर रोड पहुंचा। यहां श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष लीलाधर सोनी के नेतृत्व में देवी भक्तों के जत्थे के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत कर शारदा भवानी देवीधाम मैहर के पैदल जत्थे को किया रवाना।स्वागत करने वालों में संतोष साहू, मनोज यादव मामा, हल्ले महाराज, प्रवक्ता सीएल गौर, संतोष बग्गी बघेल, मोनू शर्मा, नारायण कुशवाहा, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जत्थे में नरेश उपाध्याय, शुभम कुशवाह, भवानी कुशवाहा, चंदूसिंह कुशवाहा, ताराचंद कुशवाहा आदि शामिल हैं।
आज पाटन देव रायसेन से हर वर्ष मैहर जाने वाले पैदल जत्थे का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण कुशवाहा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष साहू, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष श्री लीलाधर सोनी, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, शुभम कुशवाह, आदरणीय नरेश उपाध्याय जी, भवानी कुशवाहा, चंदू कुशवाह, तारा सिंह कुशवाह, गौरव कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे यह पदयात्री लगातार 15 -20 साल से मैहर जाकर माता के दर्शन करते हैं, इस बार कोरोना की वजह से संख्या सीमित रखी गई है।