मध्य प्रदेश
गुरुजनो के चरणों में मत्था टेका शिष्यों ने मांगा आशीष
परंपरागत श्रद्धा भक्ति के माहौल में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
रिपोर्टर :शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। शनिवार को गुरुपूर्णिमा का त्यौहार पारंपरिक उल्लास व श्रद्धा भक्ति के माहौल में मनाया। सनातन गुरुकुल आश्रम के तहत परम् शिष्य कर्तव्यों का निर्वहन करने गुरुजनों के आश्रम कुटी पहुंचे। यहां शिष्यों ने उनके गुरुजनों को व्यास गादी पर बिठाया। उनके माथे पर चंदन रौली का तिलक लगाया। वस्त्र शाल श्रीफल से उनका सम्मान कर चरणों में मत्था टेका और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। रायसेन शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम, बापौली वाले गुरुकुल आश्रम बरेली, पतई आश्रम मदगन, बगलवाड़ा मांगरोल गुरुकुल आश्रम में दिनभर गुरु पूजन सम्मान कार्यक्रम सहित धार्मिक आयोजन का सिलसिला जारी रहा।