मध्य प्रदेश

सड़क ठेकेदार की मनमानी, जनता की बनी परेशानी

पानी निकासी न होने से तेज बारिश से सड़क हो जाती है जलमग्न
हर दस से बीस मिनिट में बन रही जाम की स्थिति

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । नगर में भोपाल सागर मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण जो नगर विकास एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के लिए शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था। जिसका निर्माण नगर के दोनों छोर पर तो ठेकेदार ने पूरा कर दिया । परंतु नगर का हृदय कहे जाने वाले क्षेत्र जीवनदायिनी बीना नदी से लेकर तहसील कार्यालय तक ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण अधूरा करने के साथ सड़क की साइडों को खोदकर कर सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर कर पिछले दो माह से गायब हो गया।
सड़क ठेकेदार गायब जनता परेशान
जिस कारण वाहनों के आवागमन में वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।वही नगर में हर दस से बीस मिनिट में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जबकि यह स्थानीय प्रशासन की नजर में भी है। परंतु इसके बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे है।
निकासी न होने से सड़कों ने लिया तालाब का रूप
वहीं इन दिनों तेज बारिश के चलते नगर से निकला भोपाल सागर मार्ग जगह जगह तालाब में तब्दील हो जाता है। जिसका एक नाजरा दिन सोमवार को देखने तब मिला जब दोपहर से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। नगर के तहसील कार्यालय एवं सिविल अस्पताल बीज खाद भंडार गोदाम के सामने सड़क के दोनों साइड पानी निकासी न होने के कारण सड़क लगभग एक से दो फिट डूब गई। जिस कारण मार्ग से निकलने वाले दो पहिए वाहन एवं बड़े वाहनो को निकलने में बड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। जिससे नगर सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई जो जनता एवं वाहन चालकों के लिए बड़ा सर दर्द बनकर सामने आई । जबकि यह पहला मामला नहीं है यह सिलसिला पूरी बारिश से जारी है। पर एमपी आर टी सी विभाग अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन ने इस और ध्यान देना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझा । और जनता को प्रतिदिन परेशान होने के लिए छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले में सड़क निर्माण ठेकेदार की मनमानी कह लो या एमपी आर टी सी विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की उदासीनता कह लो । पर इन दोनो के बीच नगर की आम जनता, सहित मार्ग से निकलने वाले वाहन चालक खमियाजा भुगत रहे है।
ग्राहक व्यापारी दोनों परेशान जीव जंतुओं का बना रहता है भय
वहीं ठेकेदार ने सड़क की साइडों को खोदकर अधूरा छोड़ जाने से सड़क के आजू बाजू में स्थित दुकानदारों को पिछले दो माह से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण पानी भरा रहता है। जिससे ग्राहकों को दुकान में जाने के लिए बड़ी दुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं इन दिनों बारिश के भरे हुए पानी में जीव जंतुओं का भी दुकानदारों को भय सता रहा है। तो वहीं दुकानों के सामने गड्ढे में भरे रुके पानी से मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है ।जिससे सड़क किनारे स्थित व्यापारियों के स्वास्थ पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button