धार्मिक

ईद उल अजहा पर्व : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ उठाकर मांगी अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ

सिलवानी । मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को सुबह ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उल्लास से मनाया । पर्व को मनाने पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। समाज के लोग जहां कुर्बानी के लिए मनपंसद जानवर खरीदते तो वही अन्य व्यवस्था जुटाने में लगे थे। मुस्लिम समुदाय के लोग रँग बिरंगे कपड़े पहनकर ईदगाह में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज सुबह 7:15 बजे मुफ़्ती ज़ैनुल आबेदीन साहब ने अदा कराई गई।इसके अलावा मस्जिदों में सुबह तय समय अनुसार ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई। इसके बाद नमाज के दौरान खुशहाली, अमन चैन एकता भाईचारे को कायम रखने, अच्छी बारिश फसलों की बंपर पैदावार सभी की सलामती के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी। इसके तत्पश्चात एक दूसरे के गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद देकर घरों में बकरे आदि जानवरों की कुर्बानी देकर फर्ज अदा किया। परम्परा अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों को दी ईद उल अजहा की बधाई दी।
शहर काजी ने दिया समाजजन को संदेश….
सिलवानी के शहर काजी नवाब उद्दीन ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद का पर्व मिलजुल कर मनाने की बात कही है। वही कहा है कि कुर्बानी के बाद जानवर के अनुपयोगी अंग को हर कही नहीं फेंके और नगर परिषद का डोर टू डोर वाहन आए तो उनमें ही डाले। नगर की स्वच्छता बनाए रखे। ताकि दूसरे किसी को परेशानी नहीं उठाना पड़े। ईद खुशियां लेकर आती है।

Related Articles

Back to top button