धार्मिक

बीकलपुर मे संपन्न हुआ सकल हिंदू सम्मेलन

बीकलपुर । मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल बीकलपुर मे सकल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें बीकलपुर मंडल सभी 5 ग्रामो के नागरिकों महिलाओ ने भाग लिया एवं समूचे समाज ने हिन्दू एकता का परिचय दिया इसी दौरान समस्त क्षेत्र के सभी समाज बंधु उपस्थित रहे एवं सभी ने साथ में सहभोज किया और हिन्दू एकता का अटूट परिचय इस सम्मेलन के माध्यम से देखने को मिला!
मध्य भारत प्रांत के पर्यावरण सयोजक शिवशंकर जी ने अपने उद्बोधन में मैं कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया के 44 देश में आज काम कर रहा है और पूरे 100 वर्ष से भारत वर्ष में हिंदुओं को संगठित करने के लिए काम कर रहा है इसका मात्र एक ध्येय कि हिंदू संगठित रहें और भारत माता का मान पूरी दुनिया में बढे, इन हिंदू सम्मेलनों का उद्देश्य मात्र इतना है कि सभी जाति विरादरी के लोग एक साथ बैठे, एक साथ भोजन करे, एक संगत एक पंगत ये हिंदू समाज मे होना चाहिए।
छुआछूत जैसी बीमारी को हमे मिटाना होगा इस बीमारी ने पुरे भारत का बहुत नुकसान किया है इसलिए हमे एक रहना होगा
हिंदू सम्मेलन में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री अशोक दास जी महाराज जी, प्रसिद्ध कथावाचक प्रशांत जी दीक्षित केवलारी वाले, श्री प्रभाकर जी व्यास, आयोजन समिति के संयोजक शैलेंद्र सिंह, सहसंयोजक रश्मि दुवे, काशीराम आदिवासी यह सभी मंच पर उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button