कृषि

सिंचाई व खरपतवार हटाने जुटे किसान

सिलवानी। चना गेहूं बुवाई कार्य लगभग गांव में पूर्ण हो गया है। अब किसान फसलों की सिंचाई में लग गए हैं। अधिकांश किसानों द्वारा बुवाई सूखे खेतों में ही की गई, उसके बाद सिंचाई की गई है। कुछ किसानों के यहां सिंचाई व्यवस्था नहीं होने के चलते चने की बुवाई की गई है। पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था वाले किसानों ने गेहूं की बुवाई की है, विगत हफ्ते हल्की बारिश से फसलों को मामूली फायदा हुआ है। बड़ी फसलों में खरपतवार भी उग रही है मजदूरों की कमी के चलते जिसमें किसानों द्वारा खरपतवार नाशक का छिड़काव किया जा रहा है। वर्तमान में दिन में तेज धूप से फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। रबी की फसल गेहूं, चना में ठंड और ओस गिरने से उत्पादन अच्छा होता है।

Related Articles

Back to top button