सिलौंडी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरूवार को

बड़वारा विधायक विजेता और उपविजेता टीम को पुरुस्कार वितरण करेगें
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरूवार को सिलौंडी मिक्स इलेवन और पाली के बीच होगा । जिसमें मुख्य अतिथि बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता दुबे, डॉक्टर प्रशांत राय , सिलौंडी सरपंच पंचों बर्मन, उपसरपंच राहुल राय विजेता और उपविजेता टीम को पुरुस्कार वितरण करेंगे। सिलौंडी मिक्स इलेवन और गाड़ा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया । जिसमें सिलौंडी मिक्स इलेवन ने 12 ओवर में 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें पवन उपाध्याय ने 95 रन की पारी खेली । जवाबी पारी खेलते हुए गाड़ा की पूरी टीम मात्र 104 रन ही बना सकी । सिलौंडी मिक्स इलेवन ने 83 रन से मैच जीत कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया । विजेता टीम को 21000 रुपया और शील्ड और उपविजेता को 11000 रुपया और शील्ड दिया जायेगा ।



