पत्रकार प्रवीण तिवारी भोपाल में हुए सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले के युवा पत्रकार को भोपाल में खोजी पत्रकारिता के लिए मंगलवार को भोपाल के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभागार में केबिनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा ने कटनी जिले के रिपोर्टर के जिला ब्यूरो प्रवीण तिवारी का सम्मान कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सर्च स्टोरी मिडिया ग्रुप भोपाल द्वारा – यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जिले के एक मात्र रिपोर्टर प्रवीण तिवारी का सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम में संपूर्ण मध्यप्रदेश के सभी पत्रकार उपास्थित रहे । आपको बता दे कि प्रवीण तिवारी विगत 10 वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । एवं जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं । जैसे ही खबर लोगो तक पहुंच रही है जान पहचान, मित्रों रिश्तेदारों, अधिकारियों, पत्रकारों द्वारा लगातार बधाईयां भेजी जा रही हैं ।



