मध्य प्रदेश
झंडा यात्रा निकालकर बीजासन माता को चढ़ाया झंडा, प्रसाद वितरण किया

निशी साहू की वन विभाग में रेंजर पद पर नियुक्ति पर परिवार ने जताया आभार
सिलवानी। स्थानीय निवासी शिवकुमार साहू के छोटे भाई निर्मल साहू की सुपुत्री निशी साहू की हाल ही में वन विभाग में रेंजर पद पर नियुक्ति हुई है। इस शुभ अवसर पर साहू परिवार द्वारा आस्था और कृतज्ञता स्वरूप मां बीजासन माता मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।
झंडा यात्रा परिवार के निजी निवास से प्रारंभ होकर भक्तिमय वातावरण में बीजासन माता मंदिर तक पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर झंडा चढ़ाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर शिवप्रसाद साहू, निर्मल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने निशी साहू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



