5 सितंबर को सत्यार्थ फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर

5वे वर्ष लगेगा रक्तदान शिविर
सिलवानी । सिलवानी नगर की सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया जाएगा। मेडिकल टीम रक्त वाहन के साथ 5 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे सिलवानी नगर के शासकीय सीएम राइज स्कूल प्रांगण में रक्तदान प्राप्त करेगी।
प्रत्येक रक्तदाता को फाउंडेशन की ओर से एक पौधा प्रदान किया जाएगा जो रक्तदाता को उसके बड़े होते होते उसके पुण्य कार्य की याद दिलाएगा। इस तरह से पर्यावरण संरक्षण के साथ रक्तदान किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों से निवेदन किया है कि मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग करें क्योंकि आपके एक यूनिट रक्त से किसी व्यक्ति का पूरा जीवन बचाया जा सकता है इसके लिए हमें रक्तदान करना चाहिए। ज्ञात हो कि सत्यार्थ फाउंडेशन विगत 6 वषों से जन कल्याणकारी कार्यों को संचालित करता आ रहा है। रक्तदान करने हेतु इस मोबाइल नंबर 8602281172 पर संपर्क कर सकते हैं।



