क्राइम

वन विभाग का अब तक का सबसे बड़ा छापा, लाखों की सागौन लकड़ी बरामद

भोपाल शारिक मछली गैंग से जुड़ा तार,
जंगल की चोरी पर वन विभाग का शिकंजा बेगमगंज में माफिया की कमर टूटी

ब्यूरो चीफ : नरेश प्रतापसिंह राजपूत
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए भोपाल शारिक मछली गैंग से जुड़े फार्महाउस पर छापा मारा।
कार्रवाई में लगभग 7 लाख रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी और एक क्वालिस वाहन जप्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है।
यह छापा अब तक की सबसे बड़ी वन विभागीय कार्रवाई मानी जा रही है।
मामले के आरोपी नावेद खान पिता प्यारे ठेकेदार, निवासी मकबरा मोहल्ला बेगमगंज, एवं उसका भाई शकील अहमद (पूर्व अध्यक्ष, मुस्लिम त्योहार कमेटी) बताए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, दोनों भाइयों ने अपने फार्महाउस और खेतों में लकड़ी को गड्ढों में छिपाकर रखा था ताकि वन विभाग की नजर से बच सकें।
वन विभाग को यह बड़ी सफलता रेंजर अरविंद अहिरवार की मेहनत और सूझबूझ से मिली।
उन्होंने मुखबिर की सूचना की पुष्टि के लिए तीन दिन तक साइकिल से इलाके में घूमकर जांच की और रात में खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को पुख्ता किया।
सूचना पक्की होते ही डीएफओ प्रतिभा शुक्ला और एसडीओ सुधीर पटले के निर्देशन में सर्च वारंट जारी हुआ और सुबह 10 बजे से 5 घंटे लंबी छापामार कार्रवाई चली।
कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जब्त किए गए।
वन विभाग और बेगमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपी नावेद खान और शकील अहमद फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई लकड़ी माफियाओं के लिए सख्त संदेश है

Related Articles

Back to top button