मध्य प्रदेश

भाजपा की जंबो नगर कार्यकारिणी का किया गठन

नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य बोले- बेहतर फरफॉर्मेन्स दिखाने में कभी पीछे नहीं हटें पदाधिकारी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मण्डल की जंबो कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिससे लोगों ने खुशी जाहिर कर नये पदाधिकारियों का हारफ़ूलों से स्वागत कर बधाई दी गई है।
मालूम हो कि भाजपा ने सत्ता संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने सांची विस् क्षेत्र के लिए पदाधिकारियों की टीम बना दी गई है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार ने नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा की सहमति से नगर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।इसके अलावा जिले की चारों विस क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
सांची विस् के नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा ने सांची सीट के विधायक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के राय मशविरा के पश्चात नगर मण्डल रायसेन की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है।इसमे मुख्य रूप से स्थायी आमन्त्रित सदस्यों में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन भाजपा नेता राकेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, जमना सेन, राममोहन सिंह आदि को शामिल किया गया है। विशेष आमन्त्रित सदस्यों में अशोक कुमार राठौर, दीपक पंड्या, जगदीश अहिरवार व अन्य भाजपा नेताओं को इसमें सम्मिलित किया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा द्वारा गठित कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद श्रीमती कल्पना चंद्र कृष्ण रघुवंशी, सूर्या राठौर, एम प्रकाश, पूर्व पार्षद विकास लोहट, निमित्त चतुर्वेदी, सतेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष राकेश मालवीय, अमित कटियार महामंत्री, श्रीमती रानी मनोज कुशवाह, राजेन्द्र दुबे सोमवारा, श्रीमती श्रद्धा अंकुश चौरसिया, राधे चक्रवर्ती एडवोकेट, सोनू विश्वकर्मा, श्रीमती नेहा आदित्य चावला, मोंटी त्रिपाठी मंत्री, श्रीमती वर्षा संतोष यादव कोषाध्यक्ष, ब्रजबिहारी मिश्रा हल्ला महाराज कार्यालय मंत्री, शुभम रावत सह कार्यालय मंत्री, दुष्यंत रिछारिया मीडिया प्रभारी, भैयालाल कुशवाह एडवोकेट सह मीडिया प्रभारी, राजेश कुशवाह को आई टी सेल प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button