धार्मिक

भूमि प्रगट शारदा मंदिर में भव्य हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान. कटनी l
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी व संगीतमय कथावाचक श्रीमति सावित्री तिवारी के मार्गदर्शन में कटनी जिले की वरिष्ठ समाजसेवी व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव एवं कटनी जिले की अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व एवं संयोजन में आत्मीय भव्य हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बंरगवा रोड पर स्थित मां जगदम्बा विराजमान भूमि प्रगट शारदा मंदिर में आनंद उत्सव के साथ मिलकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां शारदे भवानी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना वंदना कर रामायण महिला मंडल द्वारा रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया जिसमें सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी मातृशक्तियों ने एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी,,।इस अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा जिला संयोजन बहन श्रीमती गीता पांडे , संभागीय महामंत्री श्रीमती मनीषा प्यासी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी, श्रीमती रजनी पांडे द्वारा मां जगदम्बा के दरबार में आत्मीय भव्य हल्दी कुमकुम एवं चूड़ियां बिंदी मिठाई तिली के लड्डू श्रीफल केला सेव अनार सभी सामग्री एक दूसरे मातृशक्ति को रोली तिलक व सिन्दूर लगाकर मां जगदम्बा विराजमान के सम्मुख आराधना करते हुए आरती की और तत्पश्चात सभी को हल्दी कुमकुम लगा कर श्रृंगार की सामग्री एवं प्रसाद वितरण किया गया । उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर मां जगदम्बा भूमि प्रगट शारदा मां के समक्ष सबके जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए उनके स्वास्थ्य रहने की प्रार्थना की और सभी उपस्थित महिलाओं व बेटियों सहित सभी पदाधिकारियों ने मां के जयकारे लगाते हुए अपने अपने घरों को प्रस्थान किया, इस अवसर पर श्री मति साधना गुप्ता, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ममता गर्ग, श्रीमती संगीता शर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शांति शर्मा, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती सुधा परौहा, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्रीमती दीपा दुबे, श्रीमती शोभना चतुर्वेदी, श्रीमती मनोरमा पाठक, श्रीमती शशि दुबे सहित सभी आसपास की मातृशक्तियों एवं बेटियों की गरिमामय उपस्थिति में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button