मध्य प्रदेशहेल्थ

बिना वैक्सीनेशन के फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा वेतन, शासन के फरमान से मची हड़कंप

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
अब वैक्सीन न लगवाने पर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर के अंतर्गत आने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के वेतन नहीं दिया जाएगा। ताकि वैकशीनेशन लगवाने में कोई लापरवाही न बरत सकें।
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के बाद ही संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी वेतन आहरण के लिए ट्रेजरी ऑफिसर आर के गुप्ता को बिल प्रस्तुत कर सकेंगे। कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को को-वैक्सीन एवं कोवी-शील्ड का तीसरा डोज लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर दुबे द्वारा हर दिन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसकी समीक्षा की जा रही है । लेकिन इसके बाद भी कुछ हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर ने प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जो भी फ्रंट लाइन या हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीनेशन नहीं कराता है उसे फरवरी माह का वेतन न दिया जाए।

Related Articles

Back to top button