धार्मिकमध्य प्रदेश

दशहरा मैदान से शुरु हुआ गणपति जी का विसर्जन चल समारोह

सेमरी नदी में किया विसर्जन, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शनिवार को नगर के दशहरा मैदान से श्री गणेश जी का विसर्जन चल समारोह दोपहर दो बजे से शुरू हुआ हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर एवं संरक्षकों संचालकगणों ने पूजा अर्चना कर विधि विधान से चल समारोह की शुरुआत की। चल समारोह दशहरा मैदान से शुरु होकर भोपाल सागर मार्ग से पुराना बस स्टैंड, गांधी बाजार, शिवालय चौक, कबीट चौराहा, जगदीश मंदिर, माला फाटक, पक्का फाटक, से पुराना बस स्टैंड सागर भोपाल मार्ग होते हुए श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को शाम को विसर्जन के लिए सेमरी नदी सुल्तानगंज रोड पहुंची जहां पर प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पुख्ता इंतेजाम किए गए, जहां पर राजस्व विभाग नगर पालिका पुलिस प्रशासन और अधिकारियों को तैनात किया गया अनंत चतुर्थी के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक शहर में स्थापित करीब तीन दर्जन गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुबह से छोटे छोटे बच्चे और महिलाएं अपने- अपने घरों में विराजमान गणेश जी को विसर्जन करने के लिए सेमरी घाट पर पहुंचे और गणेश प्रतिमा की पूजन उपरांत विसर्जन किया।
जगह जगह हुई पुष्पवर्षा,लाल पीले ध्वज से सजाया नगर:
चल समारोह से एक दिन पूर्व हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर को लाल पीले भगवा ध्वज से सजाया गया और गणेश प्रतिमाओं पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं भक्तों द्वारा जगह जगह गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। चल समारोह में बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए और उत्साह से चल समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विभिन्न स्थानों पर लोगों ने विसर्जन चल समारोह का पुष्प वर्षा का स्वागत किया वही गणमान्य लोगों को हार मलाएं पहनाकर सम्मान किया।
विशेष आकर्षण का केंद्र डोले में सवार माला फाटक जगदीश मंदिर की श्री गणेश प्रतिमा एवं एचपी पब्लिक स्कूल की विशेष भेषभूषा में सजी – धजी बालिकाएं एवं डमरू टोली रही।
करीब डेढ़ दर्जन अखाड़ो के युवाओं ने लेझमों के विभिन्न करतब दिखाएं ।

बेगमगंज

Related Articles

Back to top button