मध्य प्रदेश

एमपी शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, NPS का शासकीय अंशदान 4% बढ़ा, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक खुशी की खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के शासकीय अंशदान में 4% की बढ़ोतरी की है। मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने इस आशय के आदेश आज शुक्रवार को जारी कर दिए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा आज शुक्रवार को जारी किए गए उक्त आदेश का फायदा वर्ष 2005 के बाद सरकारी महकमे में भर्ती हुए कर्मचारियों को मिलेगा। पूर्व में कर्मचारियों का मासिक अंशदान वेतन और महंगाई भत्ते (DA) का 10% और राज्य शासन का मासिक अंशदान वेतन और महंगाई भत्ते (DA) का 10% होता था। नए आदेश के मुताबिक अब से कर्मचारियों का मासिक अंशदान वेतन और महंगाई भत्ते डीए का 10% और राज्य शासन का मासिक अंशदान वेतन और महंगाई भत्ते डीए का 14% होगा।
राज्य सरकार द्वारा अपना शासकीय अंशदान 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया है। वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक उपरोक्त प्रावधान बीते 1 अप्रैल 2021 से लागू होगा।

Related Articles

Back to top button