महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर्व प्राचार्य कल्पना जाम्भुललकर के निर्देशन में मनाया गया एवं कार्यक्रम संयोजक भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी दीपांशु मिश्रा रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कादम्बिनी मिश्रा ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व्याख्याता प्रदीप सोनी शून्य, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता अशोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडी निरीक्षक बीडी साहू उपस्थित रहे।
गुरु शिष्य परंपरा का महत्त्व बताते हुए अशोक शर्मा ने आदिकालीन शिक्षा पध्दति एवं आधुनिक शिक्षा पध्दति में शिक्षक के बारे में बताया उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर्व पर आदिकवि वेदव्यास के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की । प्रदीप सोनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा में सनातन गुरु शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता को वैदिक श्लोकों के उदाहरण देते हुए बताया उन्होंने पुरुषार्थ, आश्रम के बारे में बताते हुए गुरुकुल व्यवस्था का महत्त्व बताया, साथ ही महाविद्यालय में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसका सीधा प्रसारण दूरसंचार के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं महाविद्यालय से डॉ. अखिलेश जैन, डॉ. मनोज कुमार जैन , डॉ. अब्दुल अन्वेश मंसूरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार झारिया, डॉ. रामफल साकेत, प्रताप सिंह कोली, आकांक्षा सिंह, वीरसिंह लोधी, दीपांशु मिश्रा, सूरज कुमार पटेल, अंकित गोयनार, आरके जैन, राजीव शर्मा, महेंद्र आठ्या, शुभम राय, सुमित धाकड़ एवं समस्त महाविद्यालय परिवार सम्मिलित रहा।



