भरभरा आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव
आश्रम में होंगे विधित कार्यक्रम गुरु दर्शन, और भंडारे का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीपस्थ भरभरा आश्रम में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर विधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भरभरा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। श्रीश्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम के सान्निध्य गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव पर श्रीश्री 1008 संत बनवारी दास जी महाराज के दर्शन, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण भरभरा आश्रम पहुंचकर महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरु-शिष्य की परंपरा को समर्पित यह पर्व गुरुओं के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अनूठा अवसर होता है। आश्रम समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु देव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित करें।



