हरदी कुकर्रा गांव में भरा बारिश का पानी, गांव वालों की सुरक्षा हेतु रात्रि 8 बजे पहुची रेस्क्यू टीम

जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद कुम्ही ग्राम पंचायत हरदी कुकर्रा का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । तीन दिनों से जिले में हो रही तेज बारिश होने से जहा नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ता गया है। वही ग्रामीण अंचलों में स्थिति बड़ी चुनौती भारी देखने को मिली है। मंगलवार एवम् बुधवार की सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जगह जगह घरों में पानी भरने की सूचना लगातार मीडिया की सुर्खियों में रही। साथ ही ग्रामीण इलाकों की स्थिति इतनी खराब रही कि दिन भर गांव के लोग इस परेशानी से जूझते रहे। दोपहर के बाद स्थानीय प्रशासन सहित स्थानीय विधायक ने पहुच कर लिया जायजा। नाराज ग्रामीण वासियों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की लगाई गुहार।
क्या हैं ग्राम हरदी कुकर्रा का मामला –
सिहोरा जनपद पंचायत आने वाले ग्राम हरदी कुकर्रा में आज कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र से बेलकुंड नदी का पानी अप्रत्याशित रूप से आ जाने के कारण जल प्लावन की स्थिति अधिक निर्मित हो गई। इस घटना की सूचना पर तत्काल ही जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिये गये थे। दोपहर को ही स्थानीय प्रशासन ने पहुच कर मोर्चा सभाला- स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े, अपर कलेक्टर नाथूराम गौड, एडिशन एस पी सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रूपेश सिंघई, एसडीओपी पारुल शर्मा, नायब तहसीलदार जगभान उईके, आरआई अनिल पाण्डे, जनपद पंचायत इंस्पेक्टरर सहित अन्य संबंधित अधिकारी इस दौरान मौजूद हैं।
सिहोरा एसडीएम रूपेश सिंघई ने बताया कि गांव के लगभग 50 घरों में दो से तीन फुट अधिक मात्रा में पानी भर गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को जल प्लावन वाले क्षेत्र से निकाल कर कूम्ही में बनाये गये राहत शिविर में पहुंचाने का कार्य किया गया है।
इस शिविर में पीडि़तों के लिये भोजन पानी का समुचित प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण पशु सुरक्षित है, उन्हें कुकर्रा में शिफ्ट किया गया है।
क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि जल प्लावन से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है जल्द ही आ कर रेक्स्यू करेंगी। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के आने से पहले विधायक संतोष बरकड़े एवम् प्रशासनिक अधिकारियों ने इस दौरान पूरे जल प्लावन के स्थानों का निरीक्षण किया और भविष्य में इसका स्थायी समाधान करने के लिए विशेष रूप से बात रखी ।
रेस्क्यू ऑपरेशन टीम – दोपहर तीन बजे जिला मुख्यालय में सूचना देने के बाद रात्रि 8 बजे के दौरान कुम्ही ग्राम पंचायत के हरदी कुकर्रा पहुची टीम बारिश होने पर किया रात्रि में रेस्क्यू।
टीम में उपस्थित हुऐ जबलपुर से रेस्क्यू करने जैराजसिंह लाइन नायक, तेजीलाल बर्मन, पंचम सिंह, पंकज कुमार के साथ अन्य साथी।
अचानक से गांव में बारिश का पानी भरने से पीड़ित गुड्डू पटेल, ग्राम हरदी निवासी, नरवाद पटेल ग्राम हरदी निवासी, अर्जुन चौधरी ग्राम हरदी निवासी देर रात तक अधिकारियो से अपनी बात कहते रहे। गृहस्थी का पूरा समान पानी में डूबा।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पूरे जिला सीमा क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही निगरानी रखें हुऐ हैं और हर वास्तविकता को लेकर स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क में लगे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक बारिश में हरदी कुकर्रा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।



