क्राइम

Holi Fag गाते हुए जा रहे लोगों पर चढ़ी कार, दो की माैत, सात घायल

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सागर । बुधवार को मधयप्रदेश के सागर जिला अंतर्गत बंडा थाना क्षेत्र में होली के दिन फाग गाते हुए सड़क किनारे से जा रहे लोगों को तेज गति से वाहन चलाते हुए एक कार चालक ने रौंद दिया। कार की चपेट में आने से 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरई गांव में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था। गांव की लोग सड़क की किनारे से फाग गाते हुए जा रहे थे तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार ने सभी को रौदते हुए पलट गई। वहां का नजारा देख लोग दंग रह गए चारों तरफ चीख-पुकार मच आनन-फानन में उपचार के लिए घायलों को बंडा अस्पताल पहुंचाया गया। पर डॉक्टरों ने हल्काई पिता दुर्जन पटेल व गोर्वधन पिता बल्लू लोधी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button