धार्मिकमध्य प्रदेश
आचार्यवर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले का जैन समाज ने जलाया पुतला
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में अखंड दिगंबर जैन समाज द्वारा गत दिनों अशोक नगर में जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज एवं उनके शिष्यों पर अनरगल टिप्पणी करने वाले सागर निवासी संतोष जैन पटना वालों का पुराने बस स्टैंड पर जोरदार नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया।
समाज के लोगों ने संतोष जैन पटना वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पुतले में पहले जूते लाते मारी उसके बाद पुतले को आग लगाई गई।
अनर्गल टिप्पणी से संपूर्ण प्रदेश में आक्रोश है और जैन समाज में असंतोष पनप रहा है वही दिन में संतोष पटना वालों पर दंडात्मक कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था।



