मध्य प्रदेश

बेगमगंज में नेत्र शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुख सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर (म.प्र.) एवं द्वारिकाधीश फाउंडेशन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त 2025, मंगलवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर चोर बावड़ी वार्ड क्रमांक 10 स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। यहाँ मोतियाबिंद, काँचबिंद, रेटिना/परदा, नाखूना, ट्यूमर/कैंसर, अकसरू, फ्रैक्चर और भेंगापन जैसी गंभीर नेत्र संबंधी बीमारियों का नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था रही। मरीजों की जांच के उपरांत जरूरत पड़ने पर उन्हें उसी दिन जबलपुर अस्पताल भेजकर उन्नत चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर का संचालन ऑपटोमेट्रिस्ट दृष्टि विशेषज्ञ पवन कुमार यादव के निर्देशन में हुआ।
शिविर के सफल आयोजन में नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, डॉ. शरद शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button