धार्मिक
कजलिया मिलन उत्सव हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में मनाया जाएगा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन परंपरा का गौरवशाली पर्व कजलिया मिलन उत्सव मंगलवार को गांधी बाजार के मैदान में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में दोपहर एक बजे से आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मोहल्लों की कजलियां, भजन मंडलियां, शेरा मंडलियां, अखाड़े शामिल होंगे जो अपने करतब का प्रदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व अध्यक्ष संजय सोलंकी के कार्यकाल के दौरान श्री गणेश उत्सव श्री दुर्गा उत्सव दशहरा आदि कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण भी किए जाएंगे।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय ठेकेदार, पूर्व अध्यक्ष संजय सोलंकी ने समस्त क्षेत्र वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया है।



