क्राइम

48 घंटे में पुलिस से सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, साथी ही निकला मास्टरमाइंड

ठेकेदार की हत्या कर शव को साढ़े 3 फीट गहरे गड्ढे में गढ़ाया था
पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

ब्यूरो चीफ : सतीश चौरसिया
कटनी । एमपी के कटनी जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ठेकेदारी करने वाले एक महाराष्ट्र के ठेकेदार की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव को साढ़े 3 फीट गहरे गड्ढे में दफनाए जाने की घटना का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन. के.जे. कटनी को टीम गठित कर हत्या के आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
सूचनाकर्ता मुकेश ठाकरे द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2024 को थाना उपस्थित आकर अपने चाचा शिवरतन ठाकरे पिता यदोराव उम्र 37 वर्ष निवासी थाने गांव तह. बारासिवनी जिला बालाघाट हाल पता शिवदर्शन नगर चालीस गांव महाराष्ट्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट लेख कराया जिसकी रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. कटनी में गुमइंसान कायम कर जाँच में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर टीम गठित किया गया। टीम द्वारा गुमशुदा की मूवमेन्ट का अवलोकन किया गया एवं लगभग 50 सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज चेक किये गये। गुमशुदा के भतीजे मुकेश ठाकरे के कथन लेख किये गये जो अपने कथनो में संदेह जाहिर करते हुए बताया कि चाचा के साथ पूर्व में काम करने वाले किशन तिवारी एवं उसका चचेरा भाई विवेक उर्फ राज तिवारी की कार में मेरे चाचा को बैठा कर ले गये है मुझे अंदेशा है की मेरे चाचा के साथ कुछ गलत न कर दिये हो जो इस आधार पर दोनो संदेहियों पर संदेह और सूद्रढ होने के बाद संदेही विवेक उर्फ राज तिवारी एवं किशन तिवारी से कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपने जुर्म को स्वीकारते हुए बताये कि बैंक से शिवरतन को अपनी गाड़ी में बैठाकर किशन तिवारी ने चलती गाड़ी में शिवरतन से अपने पैसों की मांग की जो शिवरतन द्वारा पैसे देने में आना कानी करने पर किशन तिवारी एवं शिवरतन का विवाद हो गया जिसके बाद सुर्खी टैंक के पास किशन तिवारी के इशारे पर विवेक उर्फ राज तिवारी द्वारा अपने हाथो से गाड़ी में आगे बैठे शिवरतन ठाकरे का गला पकड़कर धारदार चाकू से दो तीन बार गला रेता गया एवं जब शिवरतन ठाकरे हाथ पैर चलाकर गाड़ी से उतरने का प्रयास करने लगा तो किशन तिवारी गाड़ी सुर्खी टैंक के अंदर ले जाकर कुछ देर रूक कर वही पड़ा पत्थर उठाकर शिवरतन के सर में जोर से मारा जिससे शिवरतन मर गया। शिवरतन की हत्या करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनो संदेहियों द्वारा ग्राम उबरा अजीत गुप्ता के खेत के मेड़ के पास गड्‌ढा खोदकर गड़ा दिये है। दोनो संदेहियो के बताये अनुसार मेमोरेण्डम तैयार कर ग्राम उबरा गुरुकुल स्कूल के सामने अजीत गुप्ता के बने खेत में बने घर के पीछे मेड़ के पास पहुंच कर मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेन्द्र खरे की उपस्थित में गड्डा खोदकर देखने पर एक मानव शव उम्र करीबन 37-38 वर्ष का मिलने पर शव को बाहर निकाल तथा मौके पर शव के परिजनों द्वारा उक्त मानव के शव को शिवरतन ठाकरे की रूप में पहचान की गई।
मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन कायम किया गया। मृतक शिवरतन ठाकरे के शरीर गले सिर के पीछे नांक में गंभीर चोट के निशान होना पाया गया। सम्पूर्ण गर्ग जाँच पर से अपराध धारा सदर 103(1). 238.3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
इस घटना में किशन तिवारी पिता विनोद तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी घवैया थाना बरही जिला कटनी, विवेक उर्फ राज तिवारी पिता राम नरेश तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क 1 बरही थाना बरही जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की कार निशान मेगनाइट कं. एम.पी.20. जेड. के 4532 को जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में प्रभारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उईके, सउनि विनोद पाण्डेय, प्रआर 1प्रहलाद सैयाम, प्रआर राजेश परिहार, प्रआर आरिफ हुसैन, प्रआर शैलेष दमोहिया, प्रआर प्रमोद ठाकुर, आरक्षक अर्पित पटेल, आरक्षक सुजीत रजक, प्रआर प्रशांत विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button