किसान जन आंदोलन यात्रा 20 को बेगमगंज में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल किसान जन आंदोलन यात्रा 20 जनवरी को बेगमगंज के नया बस स्टैंड पर पहुंचकर जन आंदोलन में परिवर्तित होगी।
जन आंदोलन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर शामिल होंगे। जो सरकार से किसानों की गेंहू और धान की फसल एमएसपी 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 6 प्रति क्विंटल, मक्का समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्याज, आलू, टमाटर का न्यूनतम मूल्य, नकली खाद बीज खरीदी पर कठोर कानून, खाद उपलब्ध हो, भूमि अधिग्रहण कानून में 4 गुना मुआवजा दिया जाए और बिजली विभाग द्वारा किसानों पर झूठे प्रकरण न बनाएं जाने आदि विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा।
किसान आंदोलन के यात्रा प्रभारी विजय पहलवान,चंद्रेश जैन, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज यादव, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने क्षेत्र के समस्त किसानों से जन आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है।



