मध्य प्रदेश

पीएम श्री स्कूल सलैया फाटक में वैष्णवी साहू ने मारी बाजी, 96% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की होनहार छात्रा वैष्णवी साहू ने शानदार सफलता हासिल की है । ग्राम सलैया फाटक स्थित पीएम श्री स्कूल की छात्रा वैष्णवी साहू ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है ।
वैष्णवी साहू, पिता जितेंद्र साहू एवं माता जानवी साहू की सुपुत्री हैं । वे शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं । उनकी इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और समाज में भी गौरव का वातावरण बना हुआ है।
विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने वैष्णवी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button