मध्य प्रदेश
गौरझामर में क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मंगलवार को गौरझामर के शुभ मेंरिज गार्डन में क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा के मुख्य आतिथ्य में की गई बैठक मे गौरझामर क्षेत्र की कार्यकारिणी के विषय मे बिस्तार से चर्चा हुई कार्यकारिणी में क्षेत्र के सभी गांवों में सदस्यों के नाम तय किए गए बैठक मे निर्णय लिया गया की आगामी समय मे सागर में आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई जायेगी।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सरखेड़ा, बृजेंद्र सिंह, परसराम सिंह, राजेंद्र सिंह, फेरन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, भूपेंद्र सिंह, अवतार सिंह, अंकुश चौहान, संदीप बीजोंरा, राजा बाबु ठाकुर, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।



