सदस्यता अभियान : भाजपा की बैठक में हारे हुए बूथों पर कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने हुआ मंथन

सिलवानी। नगर के अटल बिहारी वाजपेई इंडोर खेल स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल प्रभारी गोपालसिंह राजपूत विशेष उपस्थिति सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। भूपेन्द्र नागर ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है।
एक बार पुनः सदस्यता अभियान प्रारंभ होने वाली है। हर बूथ पर जाति, वर्ग, व्यवसायी नागरिकों को भाजपा का सदस्य बनाया जाना है। जिसके लिए हमें हर शक्ति केन्द्र व मतदान केन्द्रों में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाना है। पार्टी के मूल सिद्धांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाना है। मोदीजी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को बूथ तक लेकर जाना है और हारे हुए बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां कड़ी मेहनत कर आगामी समय में उन बूथों को कांग्रेस मुक्त कर कमल खिलाना है।
बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता रमाकांत शुक्ला, पंडित ओमकार शर्मा, विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा मोहन साहू, गुड्डू भाई, लखन चंदेल, आनंद सहरिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



