न्यू भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित
रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । पत्रकारों के संगठन न्यू भारतीय पत्रकार संघ गौरझामर की बैठक गुरुवार 29 जून को कृषि उपज मंडी गौरझामर में आयोजित की गई बैठक में पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही काफी विचार विमर्श के उपरांत पत्रकारों के और संगठन के हित में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए प्रमुख रूप से गौरझामर में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के आयोजन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें अगस्त माह में जिला पत्रकार सम्मेलन आयोजन की सहमति बनी पत्रकारों की समस्याओं को लेकर न्यू भारतीय पत्रकार संघ की बैठक प्रतिमाह नियमित रूप से करने पर विचार किया गया जिसमें माह के अंत में संघ की बैठक आयोजित की जावेगी गौरझामर में अभी तक पत्रकारों के लिए कोई भी सार्वजनिक भवन नहीं है इसके लिए पुरानी ग्राम पंचायत में पत्रकार संघ की बैठक आयोजित करने हेतु जनपद पंचायत देवरी के सीईओ को आवेदन देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया इसके अलावा ग्राम की अनेकों समस्याओं को लेकर मीमांसा की गई कुछ तात्कालिक समस्याओं को लेकर सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए कुछ समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा से भेंट कर समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की गई बैठक में अध्यक्ष कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही, ऋषभ कुमार साहू, मुकेश जैन बबलू अवतार सिंह ठाकुर, प्रहलाद साहू, गिरीश शर्मा, प्रीतम सिंह लोधी, विजय जैन, सीताराम लोधी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक विश्वकर्मा, मनीष तिवारी, सौरभ जैन, लीलाधर साहू,अमित साहू, अशोक पटेल, ललित चढ़ार आदि उपस्थित थे।


