मध्य प्रदेश

भैंसरा में मिले गौवंश अवशेषों पर कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरा में नाले किनारे खेत में मृत गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि 21 जुलाई को गांव भैंसरा में मृत गौवंश के अवशेष मिलने की जानकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे और कुछ आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है
ज्ञापन में आरोपियों फरूख मंसूरी पिता चांद मियां, राजा मंसूरी पिता चांद मियां, बादशाह, शमीम पिता बादशाह, शाकिब पटेल और फैजान खान पिता शरीफ खान निवासी बम्होरी पर कार्यवाही की मांग की गई है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल धरना-प्रदर्शन व चक्काजाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में आयुष्मान शर्मा मंत्री विश्व हिंदू परिषद मंत्री, धर्मेंद्र लोधी संयोजक बजरंग दल, लल्लू राम लोधी, सत्यम लोधी, अभिषेक लोधी, आर्यन मीणा, राजा मीना, आशीष लोधी, कार्तिक लोधी, वेद पटेल, योगेश, सूर्यांश, दीपेश, प्रियांशु, आदित्य, देवेंद्र साहू, विक्रम लोधी, दीपक लोधी, अभी लोधी, आकाश जैन, सुमित धाकड़, विष्णु प्रसाद सहित बड़ी संख्या बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button