मध्य प्रदेश

नगर पालिका चुनाव : कर्मचारियों व पुलिस के लिए अलग व्यवस्था

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे नगर पालिका परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम एलके खरे ने बताया कि नगरपालिका रायसेन के चुनाव में ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी व पुलिसकर्मी जो मतदान के दिन अपनी चुनाव ड्यूटी के कारण मतदान केन्द्र पर मतदान करने में असमर्थ रहते हैं।उनके लिए निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र द्वारा मतदान की व्यवस्था की गई है,।ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग आसानी से कर सकें।
नगर पालिका चुनाव में निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र ऐसे कर्मचारियों को दिये जाने हैं।जिनके नाम नगरपालिका रायसेन की मतदाता सूची में हैं और निर्वाचन कार्य के लिए उनकी ड्यूटी ऐसे स्थान पर लगी हुई है कि वे अपने मतदान केन्द्र पर मतदान नहीं कर पाऐंगे।
निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के लिए आवेदन भरकर अपने ड्यूटी पत्र की छायाप्रति लगाकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय रायसेन के कार्यालय में बनाए गए फेसिलिटेशन केन्द्र पर जमा कराना होगा।

Related Articles

Back to top button