नाबालिक युवती ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी
सिलवानी । शनिवार को सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कला में एक नाबालिक युवती ने अपने ही खेत पर पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिषिका आदिवासी पिता रामस्वरूप आदिवासी उम्र 17 साल 7 माह गांव से लगकर अपने ही खेत पर मवेशी चराने गई थी। दोपहर में बैरी के पेड़ से नायलॉन की रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
मृतिका के पिता रामस्वरूप आदिवासी ने बताया कि वह दसवीं की पास होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आज गांव के पास अपने खेत पर मवेशी चराने गई थी। खबर मिलने पर पहुंचे तो वह लटकी हुई मिली थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। जिसका रविवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। फांसी का कारण अज्ञात है।



