मध्य प्रदेश

सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन का 5वां रक्तदान शिविर 5 सितम्बर को

नगरवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील
सिलवानी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज नगर में 5वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शासकीय सीएम राइज स्कूल प्रांगण में लगाया जाएगा।
रक्तदान शिविर में गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के ब्लड बैंक के लिए रक्त संग्रह किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल टीम विशेष रक्त वाहन के साथ मौके पर मौजूद रहेगी और पूर्ण चिकित्सा सुविधा के साथ रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
संस्था की एक विशेष पहल के अंतर्गत प्रत्येक रक्तदाता को एक पौधा स्मृति स्वरूप भेंट किया जाएगा ताकि उनका यह पुण्य कार्य हमेशा यादगार बना रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो।
संस्था के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवता के पुनीत कार्य में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य से न सिर्फ किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज सेवा की सच्ची मिसाल भी है।
वहीं संस्था अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button