मध्य प्रदेशहेल्थ

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का नपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण

छोटी बीमारियों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। दो जनवरी को होगा शिलान्यास
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का सोमवार को नपा अध्यक्ष संदीप लोधी और सीएमओ कृष्णाकांत शर्मा ने निरीक्षण कर ठेकेदार से विस्तार से जानकारी ली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर खुशी जाहिर की। इस दौरान नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने बताया कि दो जनवरी को शिविर मैं संजीवनी क्लिनिक का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस क्षेत्र के शहर वासियों को अब छोटे-छोटे रोगों के इलाज के लिए सिविल और प्राइवेट क्लीनिक में जाकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब लोगों को अपने क्षेत्र में ही संचालित संजीवनी क्लीनिक में त्वरित समुचित निशुल्क इलाज मिल सकेगा। यह संजीवनी क्लिनिक दुर्गा चौक फर्सी रोड वार्ड नम्बर 14 पर लगभग 23 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है। जो काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुकी है अब विभाग को हैंड ओवर करना शेष रह गया है।
एनएचएम के अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण
विगत माह एनएचएम के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया था इस दौरान सीबीएमओ डॉक्टर नितिन सिंह तोमर एनएचएम की इंजीनियर प्रेरणा नगर पालिका इंजीनियर अभिषेक मालवीय, सिविल अस्पताल लिपिक सुनील राय,नपा के कर्मचारी देवेंद्र राजपूत, विष्णु महाराज, मनीष कीर सहित अन्य विभाग प्रमुखों द्वारा निरीक्षण कर ओवरहेड के संबंध मैं चर्चा की थी। वही एनएचएम इंजीनियर द्वारा अन्य निर्माण कार्य ड्रॉइंग से हटकर करवाने के लिए भी सुझाव दिए थे। जबकि ठेकेदार द्वारा नगरपालिका नगर पालिका परिषद द्वारा दी गई ड्राइंग के अनुसार कार्य कर दिया है।

Related Articles

Back to top button