कृषिमध्य प्रदेश

किसानों को एक शिफ्ट में लगातार दस घंटे बिजली देने की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । किसानों की विधुत संबंधी समस्या पर शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने उल्लेखित किया है कि जिले में कृषि फीडर के लिए दो शिफ्ट में विधुत प्रदाय किये जाने की व्यवस्था है। दिन में 6 घंटे एवं रात्रि में 4 घंटे। जिसके कारण कृषकों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ठंड के मौसम में देर रात सिंचाई में किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। पत्र में पदमेश गौतम ने बताया कि मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी भोपाल अंतर्गत जिलों में जारी प्लान अनुसार ग्रामीण कृषि फीडर में लगातार 10 घंटे विधुत किया जा रहा है। इसी तरह कटनी जिले में भी प्लान तैयार कर एक शिफ्ट में लगातार 10 घंटे विधुत सप्लाई प्रदाय करने का आग्रह किया गया है। वहीं पदमेश गौतम ने एक और पत्र के माध्यम से कलेक्टर से शासन के आदेशानुसार मध्य क्षेत्र विविकं भोपाल की भांति जिले में भी पांच रूपये में कृषि पंप उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन की सुविधा दिलाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button