मध्य प्रदेश
सिलौड़ी पंचायत में हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य शासन के निर्देश पर 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में अभियान के समापन पर ग्राम पंचायत सिलौंडी में उपसरपंच राहुल राय, पंच पुनीत सेन, पंच राजेश राय, पंच श्याम दत्त राय, पंच नितिन राय, पंच रघुवीर सिंह क्षत्रिय, रामफल हल्दकार, बालमुकुंद चोबे, सहसचिव अमरीश राय,उपयंत्री ओपी गुप्ता ने हितग्राहियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया है । उपसरपंच राहुल राय ने हितग्राहियों को मध्य शासन की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उपसरपंच राहुल राय ने बताया भाजपा सरकार ने हितग्राही के जीवन खुशहाल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान अरुण राय, अनुराग शर्मा ,सतीश दीवान, प्रमोद साहू की मौजूदगी रही ।



