मध्य प्रदेश

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंत्री, सांसद व विधायक के निवास पर जाकर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रांतीय आह्वान पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में अपनी 51 सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटैल, सांसद राहुल सिंह एवं विधायक जयंत कुमार मलैया के निवास पर पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में उनके निज सचिव को सौंपा। प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता देना, वेतन विसंगति को दूर करना, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, पदोन्नति प्रक्रिया को बहाल करना, दैनिक वेतन भोगी एवं कार्य भारित कर्मचारियों को नियमित करना आदि शामिल हैं। इस मौके पर विभिन्न संघों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button