करीब 7 लाख स्मैक बरामद हुआ, 8 आरोपित गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही की गई. दिनांक 25 जनवरी 25 को साइबर सेल व थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि सीताबाबली की पुलिया के पास एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करना प्रतीत हो रहे हैं. एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा के निर्देशन में सीएसपी चार्ज संभाले भावना दांगी व थाना प्रभारी आनंद राज के मार्गदर्शन में सउनि राकेश पाठक के नेतृत्व में प्रधान आर. राकेश अठ्या, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अजित दुबे, आरक्षक रोहित राजपूत, आरक्षक मयंक दुबे की व कोतवाली आरक्षक आकाश पाठक, नरेंद्र, बिजेंद्र और बल ने मौके से आठ व्यक्तियों को स्मैक का क्रय विक्रय और सेवन करते हुए पकड़ा. जिनसे विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत पूछताछ करने पर अपने अपने नाम राहुल यादव निवासी गड़रयाऊ, जितेंद्र अवस्थी निवासी असाटी वार्ड, शिवा चौरसिया निवासी फुटेरा वार्ड, अंशुल राजपूत निवासी फुटेरा वार्ड, यशवंत ठाकुर निवासी फुटेरा वार्ड,योगेश घारू निवासी गड़रयाऊ, अरविंद कटारिया निवासी पुराना बाज़ार, आकिल खान निवासी पुराना बाज़ार बताया. जिनके पास से जामा तलाशी में 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ.आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस की धाराओं में दंडनीय पाए जाने से समस्त के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप. क्र. 89/25 दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया।



