हादसा:सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दूसरा घायल
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज। सुल्तानगंज में दो अलग अलग हादसे हुए है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है तो दूसरा घायल हुआ है। घायल को बेगमगंज सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज निवासी नीलम अहिरवार पुत्र धन सिंह अहिरवार 35 वर्ष को बुधवार की रात करीब 9 बजे सुल्तानगंज से सिलवानी रोड पर रेस्ट हाउस के पास सड़क पर घायल अवस्था में राहगीरों ने पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके से पुलिस घायल को उठाकर अस्पताल लेकर आई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सागर रिफर किया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई हैं। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना गुरुवार की शाम करीब 5 बजे सुल्तानगंज कस्बा स्थित बस स्टैंड के समीप पैदल जा रहे रामप्रसाद पुत्र हरिसिंह अहिरवार 35 वर्ष निवासी सोनपुर को रेत भरने जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया। यहां से उसे बेगगमगंज सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।



