संगठन पर्व हेतु शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न, समितियों के गठन पर चर्चा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में बुधवार को संगठन पर्व के तहत शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। नगर के शक्ति केंद्र 1 से लेकर 6 तक सभी केंद्रों पर बैठक संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य संगठन पर्व के दौरान समितियों के गठन के लिए जिम्मेदार सहयोगियों की नियुक्ति करना था। बैठक का संचालन संगठन पर्व प्रभारी देशराज तोमर, बलराम सिंह ठाकुर और राजा दिग्विजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलसिंह, जितेंद्र तोमर, हरि साहू, सुरेश ताम्रकार, संतोष घोषी, राजेश घोषी, राजीव दुबे, सत्यजीत दुबे, राजकुमारी शाक्या, पुरुषोत्तम कुशवाहा, लोकराज ठाकुर, अजय जैन, गुलाब रजक, प्रवीण जैन, गोलू कोड़रिया, रवि राज, अंकुर श्रीवास्तव सहित कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन पर्व के दौरान किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा और योजना पर चर्चा की गई, जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों का सहयोग और योगदान सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी को प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और उत्साहवर्धक बनाया, जिससे पार्टी की एकजुटता और समर्पण का एक सशक्त संदेश भी गया।



