क्राइम

संगठन ने पकड़वाई बोलोरो गाड़ी से 4 पेटी अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नरसिंहगढ़ । दमोह जिले भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बटियागढ़ एवं पथरिया जिला दमोह के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई अबैध शराब । जानकारी के अनुसार 17 जून रात 2:30 बजे चिरोला कलारी से सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी ग्राम किशुनगंज आ रही थी तभी 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा में सामिल होकर लौट रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को देखा तो शराब माफिया संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर भागने लगे संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोककर तत्काल नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने कहा कि आप लोग चौकी आ जाओ जब संगठन के कार्यकर्ता नर्सिंग चौकी पहुंचे तो नरसिहगंढ चौकी प्रभारी ने एफआईआर दर्ज ना करने की बात कही बोला कि एसपी साहब ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन यदि शराब पकड़ता है तो कारवाही ना की जाएं एवं लोटकर उन्हीं के ऊपर कार्यवाही की जाएं । जब सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और कहा कि दमोह एसपी शराब माफिया का सहयोग कर रहे है कड़ी मस्क़त के 7 घंटे बाद एफआईआर दर्ज हुई 7 आरोपी एक बोलेरो गाड़ी नम्बर MP 15 CA 4845 से 4 पेटी अबैध शराब पकड़ी जिसमें से 1 पेटी लाल मसाला 1 पेटी सफेद 1 पेटी बीयर 1 मेगडाबर नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस के सुपुर्द किया दमोह जिले के कलेक्टर एवं राज्य मंत्री लखन पटेल का सहयोग नशा विरोधी आंदोलन के लिए संगठन को प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button