वॉलिटयर्स शौर्यादल सदस्यों व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
बेटी है रंगोली और माथे का सिंदूर
सिलवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवस्त पर जनपद पंचायत सिलवानी के सभागार में विधिक सेवा प्रधिकरण, पैरालीगल वॉलिटयर्स शौर्यादल सदस्यों व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश अतुल यादव सिलवानी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया। एवं महिलाओं के लिए बने कानूनों की जानकारी दी गई एवं साथ में घरेलू हिंसा, लैंगिग अपराधों बाल विवाह, दहेज प्रतिशेध अधिनियम, जेंडर भेदभाव महिला एवं बालिका सुरक्षा आदि विषयो पर उन्मुखीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं पर शासन की मंशा को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश मे महिला लिंगानुपात मे वृद्वि करने एवं भ्रूण हत्या जैसे अपराधो को समाप्त करने हेतु बेटी बचाओं अभियान सामाजिक स्तर पर चलाया जा रहा है। बेटी के जन्म से विवाह तक का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। बेटियों और अभिभावकों को आगे आकर योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्हौने कहा कि आने वाला कल बेटियों का होगा। प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है। बेटी रंगोली है और बेटी ही माथे का सिंदूर है। आदि विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति सुरक्षा वविश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एन.एच. माण्डरे, परियोजना अधिकारी शकुनतला श्रीवास्तव सैक्टर पर्यवेक्षक आविदा वी, रामवती रघुवंशी, सरीता रघुवंशी, मालती सेन, मानकुवर प्रजापति, सुरक्षा विष्वकर्मा एवं बडी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ताऐं/ सहायिकाऐं एवं अन्य महिलाऐं उपस्थित रही।



