मध्य प्रदेश

मांगों के निराकरण न करने पर 10 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल

सिलवानी। म.प्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिक संगठन के बैनर तले तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को मध्यप्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिक की अघोलिखित मांगों का निराकरण न किए जाने से अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठन भोपाल की ओर से समय समय पर अघोलिखित मांगों का ज्ञापन व ध्यानाकर्षण आंदोलन किया गया किन्तु इन मांगों का समाधान अभी तक नहीं किया गया। समय रहते संगठन से कार्य कर उनका समाधान न किया जाने पर 10 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेगी। इस दौरान ममता, निर्मला, सुलेखा, माया अहिरवार, सुनीता रजक, मालती, सुमन वाई आदि मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button