क्राइम

हैवानियत की शिकार हुई 4 वर्ष की मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का मामला
मासूम बच्चों के साथ बढ़ते अपराध

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम खगामऊ में अपने ही घर के पास विवाह स्थल पर जाते समय चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि परिवार के पुरुष सदस्य पहले ही विवाह स्थल के लिए निकल चुके थे।
मझगवां जांच अधिकारी, थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया कि शनिवार 26 अप्रैल को शाम लगभग 7.30 बजे के दौरान जब कपड़े पहनने के बाद बच्ची अपने पिता और भाई-बहनों के पास जाने के लिए खेल-खेल में खुद ही कार्यक्रम स्थल की ओर जा पहुंची। फिर बाद में उसकी मां भी चली गई। इससे अज्ञात अपराधी को बीच रास्ते में ही इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का मौका मिल गया। बाद में, जब मां और अन्य महिला सदस्य विवाह स्थल पर पहुंचीं और उन्हें पता चला कि बच्ची गायब है तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी समय के बाद जब वह मिली तो सभी हैरान रह गए।
मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटों के बाद एक महिला कर्मचारी ने सड़क किनारे लड़की को देखा, जो काफी भयभीत थी और बेकाबू होकर रो रही थी। अधिकारी ने आगे बताया कि माँ उसे घर ले गई जहाँ उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे गए जिसके बाद उसकी माँ पुलिस स्टेशन पहुँची। देरी के कारण क्योंकि उस समय पुलिस स्टेशन में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी, 27 अप्रैल की सुबह आधिकारिक तौर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2), 64 और 65 (2) और पाक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल जांच में मासूम बच्ची पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
बीएनएस और पाक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) की ये धाराएं बच्चों के अपहरण, बलात्कार और यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया हैं।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जो गवाहों है उन्होंने बताया कि बच्ची को शादी स्थल की ओर जाते हुए देखा था। जिससे संदेह हुआ कि आरोपी शादी में आए मेहमानों में से एक हो सकता है। अपराधी ने बच्ची का अपहरण किया, उसे एक सुनसान जगह पर ले गया । अपराध किया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास में जुट गई है साथ ही इस घटना को लेकर जांच पड़ताल जारी है।

Related Articles

Back to top button